फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rising prices also took away everyday vegetables from people's plate

बढ़ते दामों से रोजमर्रा की सब्जियां भी हुई लोगों की थाली से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rising prices also took away everyday vegetables from people's plate
अंबाला छावनी की सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीदारी करते हुए। - फोटो : Ambala
इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है, लेकिन सब्जियों के दाम कम होने की बजाय और बढ़ रहे हैं। सीजनल सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह है कि रोजमर्रा की सब्जियां तक आम लोगों की थाली से दूर होती जा रही हैं। अधिकांश सब्जियों में पड़ने वाले टमाटर के दाम सबसे ज्यादा बढ़ गए हैं। एक हफ्ते पहले 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपये किलो के भाव से मिल रहा है। वहीं 20 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के किचन बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
आलू-प्याज 40
प्याज 40
टमाटर 80
अदरक-नींबू 120
लहसून 240
मटर 180
गोभी-गाजर 80
करेला-तोरी 100
भिंडी 80
घीया व बैंगन 60
शिमला मिर्च 120
अरबी 50
असर कुछ समय बाद दिखेगा
महंगाई कम करने के लिए बेशक सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए हैं, लेकिन इसका असर कुछ समय बाद नजर आएगा। बशर्ते इन दोनों के दाम टीके रहे। अन्यथा गरीब की थाली से पूर्व की तरह टमाटर और प्याज नदारद हो जाएंगे।
विज्ञापन

सुरजीत सैनी, सेवानिवृत्त कर्मचारी।
किसान को नहीं मिलता सही दाम
सरकार को बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं किसान वर्ग जो सब्जी पैदा करता है, उसका वाजिब दाम नहीं मिलता, जबकि किसान के खेत से बाजार में पहुंचते ही सब्जियों के दाम दोगुना बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत सिंह, सेवादार।
एक हफ्ते से बढ़ रहे सब्जियों के दाम
सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दाम से घर का बजट बिगड़ जाता है। रोजमर्रा की सब्जियों में प्याज, टमाटर व आलू का इस्तेमाल होता है, लेकिन पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे इनके दामों से परेशानी हो रही है। मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

पूजा, गृहिणी।
अब आधा किलो खरीद रहे सब्जी
दीपावली पर्व से पहले ही सब्जियों के दाम बढ़ना शुरू हो गए थे। उम्मीद थी कि आलू, प्याज व टमाटर के दाम नहीं बढ़ेंगे, लेकिन इनके दाम भी 30 रुपये तक बढ़ गए हैं। पहले प्रति किलो के हिसाब से सब्जी लाते थे, अब सिर्फ आधा किलो ही खरीद रहे हैं।
किरण, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed