फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ridhima's back stroke did not break, already won gold in the event

रिधिमा के बैक स्ट्रॉक का नहीं तोड़, पहले ही इवेंट में जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ridhima's back stroke did not break, already won gold in the event
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। जिंदगी की असली उड़ान बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी हैं, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन हमने, अभी तो पूरा आसमान बाकी है...। यह पंक्तियां खेलो इंडिया में स्वीमिंग के पहले ही इवेंट बैक स्ट्रोक 100 मीटर में गोल्ड झटकने वाली रिधिमा विरेंद्र कुमार पर बिल्कुल सटीक बैठती है। रिधिमा दो बार बैक स्ट्रोक इवेंट में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ कर चुकी हैं। 23 जून को हंगरी के बूडापेस्ट में होनी वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाली रिधिमा भारत की पहली लड़की है। इसके अलावा तीन लड़के चयनित किए हैं। रिधिमा की माने तो ओलंपिक में गोल्ड लाना ही लक्ष्य है। छोटी-छोटी जीत से ही बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। बता दें कि रिधिमा के अभी चार इवेंट बाकी हैं। इन पर सभी खिलाड़ियों की नजर बनी हुई है। रिधिमा रोजाना सुबह और शाम को ढाई-ढाई घंटे स्वीमिंग करती हैं।
कर्नाटक की तैराक रिधिमा ने बैंगलोर में 2021 में आयोजित प्रतियोगिता में शक्तिशाली बैक स्ट्रॉक के साथ 29.94 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने 2014 में बनाए गए माना पटेल के (30.37 सेकेंड) सात साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2019 में साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स काठमांडू नेपाल में दो कांस्य पदक बैक स्ट्रॉक में झटके थे।
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ओपन में तीन गोल्ड लाई थी रिधिमा
कोच जॉन किस्टोफर ने बताया कि रिधिमा का विदेशों में भी दबदबा रहा है। इसी साल साउथ अफ्रीका में ओपन प्रतियोगिता में रिधिमा ने तीन गोल्ड 50, 100, 200 मीटर में प्राप्त किए थे। उससे पहले 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा बनी थी। 2021 में वर्ल्ड स्कूल स्पोर्ट्स बेलग्रेड सर्बिया यूरोप में दो सिल्वर व एक ब्राउंज लाई। 2019 में एशियन ऐज ग्रुप बैंगलोर में ब्राउंज जीते। कोच जॉन किस्टोफर ने कहा कि नौ साल की उम्र में ही रिधिमा ने स्वीमिंग शुरू कर दी थी। पिता दांतों के डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed