{"_id":"68bb564536da37610209a419","slug":"reservation-started-for-passengers-going-to-vaishno-devi-ambala-news-c-36-1-amb1001-149086-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए आरक्षण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए आरक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जम्मू की तरफ ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है, वहीं ट्रेनों में आरक्षण के लिए भी प्रक्रिया शुरु हो गई है।
हालांकि रेलवे ने जम्मू-कटरा रेल खंड पर चलने वाली 116 ट्रेनों में से मात्र 28 ट्रेनों के संचालन की घोषणा ही की है, लेकिन उधमपुर के पास भूस्खलन के कारण रेलवे लाइन प्रभावित है और रेलवे ट्रैक से मिट्टी उठाने का कार्य जारी है ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों को जम्मू तक चलाया जाएगा या फिर कटरा तक यह तो रेलवे ट्रैक क्लियर होने के बाद भी पता लग पाएगा।
इन ट्रेनों में आरक्षण शुरू : रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22477 व 78 में आरक्षण शुरू कर दिया है, हालांकि इस ट्रेन का संचालन 7 व 8 सितंबर को किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन 11449 व 50 जबलपुर-कटरा-जबलपुर, 12237 व 38 वाराणसी-जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, 12331 व 32 हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 12355 व 56 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 12413 व 14 अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।