{"_id":"57001c594f1c1b3602f0012b","slug":"reservation-right-time-saini-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण को लेकर सही मंच पर रखे सैनी अपनी बात : विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण को लेकर सही मंच पर रखे सैनी अपनी बात : विज
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे जाट आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात को सही मंच पर रखें। जिस तरह से इस मुद्दे पर सैनी अपना रुख अपनाये हैं, वह गलत है। उल्लेखनीय है कि सांसद राजकुमार सैनी पिछले काफी समय से जाट आरक्षण की मांग का विरोध करते रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए सैनी को दिशा निर्देश दिए थे। दूसरी ओर जाट आरक्षण को सरकार ने हरी झंडी तो दे दी है, लेकिन इसके बाद राजकुमार सैनी लगातार इस मुद्दे पर अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मंचों से जाटों को आरक्षण देने को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है। उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे अपनी बात को सही मंच पर रखें, जबकि इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।
विज्ञापन