फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Reports of leopard sightings in the Dhulkot area, fields searched, fear grips residents

Ambala News: धूलकोट क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना, खंगाले खेत, लोगों में भय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Reports of leopard sightings in the Dhulkot area, fields searched, fear grips residents
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला सिटी व कैंट से सटे धूलकोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखने की सूचना पर पुलिस और वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने एक घंटे तक खेत व पास में स्थित हर्बल पार्क में तलाशी अभियान चलाया पर कामयाबी नहीं मिली। जिस जगह ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के शक में कोई जानवर देखा गया था वहां कागज के लिफाफे मिले जोकि हवा की वजह से हिल रहे थे।
ऐसे में अभियान चलाने के बाद हर्बल पार्क में वन्य प्राणी विभाग के द्वारा लगाए पिंजड़े को भी देखा गया जोकि खाली मिली। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने पिंजरे के गेट को खोल व बंद कर देखा वह भी ठीक से काम कर रहा था। पांच दिन बीतने के बावजूद अभी तक तेंदुआ जैसे जानवर के न पकड़े जाने के कारण क्षेत्रवासी डर के माहौल में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। मंगलवार को वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया कि अभी तक न तो तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, न ही किसी पर जानवर ने हमला किया है और न ही पिंजड़े में कोई जानवर फंसा है। अगर किसी ने भ्रामक सूचना प्रसारित की तो विभागीय अधिकारी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि अभी तेंदुआ कहना भी जल्दबाजी होगी। एयरफोर्स की दीवार पर जिस जानवर की वीडियो मिली है उसकी वह जांच कराएंगे कि कहां वीडियो फर्जी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास रहने वाले परिवारों में डर : स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तेंदुए जैसे जानवर की संभावना के लिए अपने परिजनों की चिंता हो रही है। इसी कारण से सुबह जब उन्होंने खेत में किसी जानवर जैसी दिखने वाली वस्तु को देखा ताे प्रशासन को सूचना कर दी। इसके बाद टीम को जांच में कुछ नहीं मिला और उन्होंने इसे अफवाह कह दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण काेई अफवाह फैलाना नहीं चाहते हैं। जब से उन्होंने तेंदुआ का वीडियो देखा है तब से उन्हें घर से बाहर कदम रखने में भी डर लग रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया कि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति तेंदुआ से जुड़ी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालेगा, जिससे कि लोगों में और डर का माहौल न बने। वहीं धूलकोट गांव के ही कुछ लोग तेंदुआ के होने की घटना को कच्चा पक्का मान रहे हैं। बहरहाल गांव में दहशत का माहौल मंगलवार को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed