फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Remembering the sacrifices of the gurus with reverence

गुरुओं के बलिदानों को श्रद्धा से किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifices of the gurus with reverence
इंडियाना इंटरनेशनल स्कूल में बालदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करते प्रंबंधन ? - फोटो : Ambala
गांव लौंटा स्थित इंडियाना इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से धार्मिक व राष्ट्रभक्ति पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. सुषमन शर्मा मौजूद रहे। डॉ. सुषमन शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के वर्तमान व भविष्य हैं। बच्चों में ही संपूर्ण आनंद की अनुभूति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा अच्छे माहौल में रहना चाहिए। जैसे माहौल में बच्चे रहेंगे, वैसा ही रंग उन पर चढ़ेगा। समाज अपनी संस्कृति को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता को ग्रहण कर रहा है। सिक्ख धर्म के गुरुओं ने हिंद की रक्षा की खातिर अपने नन्हें-नन्हें बच्चों का बलिदान कर दिया। हमें अपने बच्चों को अपने गुरुओं द्वारा किए बलिदान व उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देने की जरूरत है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र मोहन गोयल, सचिव हर्ष शर्मा, प्रधानाचार्य सुचरिता पचांध्याय, सदस्य तन्मय शर्मा, निखिल शर्मा, शालु शर्मा, सुमन गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed