फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Religious competition will be held on Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Maharaj Ji

श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व पर होगी धार्मिक प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Religious competition will be held on Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Maharaj Ji
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व नौ जनवरी को विशेष धार्मिक प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में होगी। इसमें सात वर्ष से ऊपर के बच्चे भाग ले सकेंगे। गुरुद्वारा प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि छोटे बच्चे गुरुओं द्वारा किए गए परोपकार और कुर्बानी की जानकारी हासिल कर सकें, उनके द्वारा दिखाए सच के मार्ग पर चलकर अपना व दूसरों के जीवन में सुधार सकें, इसलिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक प्रतियोगिता को लेकर सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए संगत को भी प्रेरित किया गया है। सदस्य कोरोना नियमों का पालन करते हुए बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार करें।
विज्ञापन

तीन ग्रुप में होगी प्रतियोगिता
गुरुद्वारा महासचिव प्रीतपाल सिंह ने बताया कि धार्मिक प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में सात वर्ष तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में सात से 12 वर्ष और तीसरे ग्रुप में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चे व अन्य भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगा टेस्ट
धार्मिक प्रतियोगिता के लिए कोरोन के टेस्ट वीरवार को गुरुद्वारा परिसर में लिए जाएंगे। टेस्ट में पास होने वाले प्रतिभागी ही प्रकाश पर्व के दिन प्रतिभा का परिचय देंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी की हौसला अफजाई के लिए प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

गुरु जी की जीवनी पर आधारित होगी प्रतियोगिता
प्रकाश पर्व के दिन सजने वाले धार्मिक दीवान में होने वाली प्रतियोगिता का विषय श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की जीवनी पर आधारित होगा। प्रतिभागियों को गुरु जी की बाणी अच्छी तरह से पढ़-लिखकर तैयार करनी होगी। उनके जीवन से जुड़े अध्यायों को व्याख्यान, शबद व कविता के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed