फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from drizzle, rain on 21 and 22

Ambala News: बूंदाबांदी से राहत, बारिश 21 और 22 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle, rain on 21 and 22
सोमवार को आसमान में छाए बादल यह दृश्य अंबाला छावनी बस स्टै़ड का है। संवाद
अंबाला सिटी। गर्मी से सोमवार को राहत रही। दोपहर तक मौसम में बदलाव होता रहा। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद बादल छाने और फिर शाम को बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आने वाले 21 और 22 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है। बीते सप्ताह में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इससे गर्मी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवा में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने व धूलभरी हवा चलने के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed