फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief: After one and a half years, public ticket booking service centers will open from today

राहत : डेढ़ साल बाद आज से खुलेंगे जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Relief: After one and a half years, public ticket booking service centers will open from today
अंबाला। कोरोना काल में लगभग डेढ़ साल से बंद जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र जेटीबीएस आज 27 सितंबर से आमजन के लिए खुल जाएंगे। रेलवे से निर्देश मिलते ही अंबाला मंडल ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। जेटीबीएस काउंटर खुलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अब यात्रियों को लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

मंडल के छावनी जंक्शन से रोजाना लगभग 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें जनरल कोच से लैस 8 इंटरसिटी एक्सप्रेस और 4 अनारक्षित ट्रेन शामिल हैं। दैनिक यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए रेलवे ने पिछले सप्ताह एमएसटी मासिक सीजन टिकट की सुविधा भी शुरू कर दी थी, हालांकि अभी एमएसटी सिर्फ 4 अनारक्षित ट्रेनों के लिए मान्य किए गए हैं। इसी कड़ी में अब आगामी पर्व और स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जेटीबीएस की सुविधा भी यात्रियों को देने की तैयारी कर ली है। मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित जेटीबीएस संचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं ताकि वह समय रहते व्यवस्थाएं बना सकें।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा की सुविधा छावनी के अलावा शहर, पटियाला, राजपुरा, बठिंडा, सरहिंद, जाखल, चंडीगढ़, कालका, जगाधरी व सहारनुपर के साथ अटैच सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर मिलेगी। इस संबंध में संबंधित सीएमआई अंबाला 1 और 2, सीएमआई पटियाला, सीएमआई सहारनपुर और सीएमआई बठिंडा को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेटीबीएस की सुविधा
रेलवे के जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्रों पर अनारक्षित टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट भी मिलेंगे, वहीं सीजन टिकट भी रिन्यू किए जा सकेंगे।
20 हजार टिकट होते थे जारी
छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक चार जेेटीबीएस सेवा केंद्र बने हुए हैं। इसमें एक छावनी बस अड्डे के नजदीक, दो बाल भवन के नजदीक और एक स्टेडियम के नजदीक बना हुआ है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कोरोना काल से पहले रोजाना 15 से 20 हजार टिकट जारी होते थे, और इनसे रेलवे को 4 से 5 लाख रुपये राजस्व के तौर पर मिलते थे। लेकिन कोरोना के बाद मार्च 2020 से जेटीबीएस केंद्र बंद कर दिए गए थे।

यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने 27 सितंबर से जेटीबीएस खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ही जेटीबीएस केंद्र खोलने की तैयारी की गई है। यात्री इन केंद्रों से भी आवागमन के लिए रेल टिकट खरीद सकेंगे। त्योहारों के दौरान यह सुविधा यात्रियों को काफी राहत प्रदान करेगी
-हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed