{"_id":"67eeef6cafdd1f866b03f9ec","slug":"registration-for-cyclothon-will-be-done-on-haryana-uday-portal-ambala-news-c-18-knl1008-616221-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साइक्लोथॉन के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साइक्लोथॉन के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर होंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 17 अप्रैल को जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से लिंक भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले की साइकिल यात्रा में जिले के युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिला वासियों से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें।
उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का जिला में जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण यात्रा जिला वासियों को नशे के खिलाफ संदेश देगी। साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतें, गांव के प्रबुद्ध लोगों सहित युवाओं, छात्रों, खिलाड़ियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
ये रहेगा साइक्लोथॉन का रूट
साइक्लोथॉन यात्रा 17 अप्रैल को पानीपत जिला के कुताना से होते हुए करनाल जिला के गांव मूनक में प्रवेश करेगी। इसके बाद गगसीना, बड़ौता, घोघड़ीपुर, हांसी चौक से होते हुए मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल पहुंचेगी। 18 अप्रैल को एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर शामगढ़, नया बस स्टैंड करनाल, सलारू, विश्राम गृह सिंचाई विभाग इंद्री तथा खानपुर से होते हुए यमुनानगर जिला की सीमा में प्रवेश करेगी।