{"_id":"65b6d165e388800e7600a055","slug":"registration-for-agniveer-from-8th-ambala-news-c-36-1-amb1003-117505-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अग्निवीर के लिए पंजीकरण आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अग्निवीर के लिए पंजीकरण आठ से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए पुरुष और महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण आठ फरवरी से 21 मार्च तक होगा।
भर्ती निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने बताया कि भारतीय सेना अग्निवीर के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यार्थियों और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक होगा।
सभी योग्य लाभार्थी www.joinindian.nic.in वेबसाइट पर पंजीकृत करवा सकते हैं। यह रैली पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्रिवीर (तकनीकी), अग्रिवीर (लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) और महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों में आईटीआई के योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।