फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravikant and team first in drama competition

Ambala News: नाटक प्रतियोगिता में रविकांत और टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ravikant and team first in drama competition
शहर के सोहनलाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज - फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर।
अंबाला सिटी। सोहनलाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तहत किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता प्रदान करना और उनकी बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली के निर्देश और लीगल लिट्रेसी क्लब की समन्वयक डॉ. निरुपमा कोहली के नेतृत्व में हुआ। लीगल लिट्रेसी क्लब की सह अध्यक्ष प्रो. पूजा धीमान ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता कराई। इसमें निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र कौशिक, डॉ. पूजा, प्रो. पवन कुमार, डॉ. निरुपमा कोहली, प्रो. नेहा, प्रो. पूजा धीमान, डॉ. हरप्रीत कौर, प्रो. श्रुति, प्रो. मंजू सैनी व प्रो. अनुपमजीत कौर ने प्रतियोगिता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन

- नारा लेखन में मनीष प्रथम, नैंसी द्वितीय और हिमांशी सिन्हा तृतीय रही।
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में वैष्णवी और चंदन प्रथम, रविकांत और रजनी द्वितीय, दीपांशी और शिल्पा तृतीय रहे।
- भाषण प्रतियोगिता में रजनी प्रथम, शिल्पा द्वितीय और ज्योत्सना तृतीय रहे।
- निबंध लेखन प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, पंकज द्वितीय और ईशिका तृतीय रही।
- पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, प्रिया द्वितीय, निशिता तृतीय रही।
- कविता प्रतियोगिता में शिल्पा प्रथम, नैंसी द्वितीय और रविकांत तृतीय रहे।
- डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में विनम्रता प्रथम, पंकज द्वितीय, चंदन तृतीय रहे।

- नाटक प्रतियोगिता में रविकांत और टीम ने प्रथम, वैष्णवी और टीम द्वितीय रही।
- पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, चंदन द्वितीय और पंकज तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed