{"_id":"57eeb3b04f1c1b816757610f","slug":"rarmar-huda-in-ros-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ हुड्डा ने निकाला रोष मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ हुड्डा ने निकाला रोष मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी में शुक्रवार को पहले जनसभा और फिर किसानों संग डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरकार के खिलाफ अपनी हुंकार भरी है। जनसभा में पूर्व सीएम ने खट्टर सरकार को निशाने पर रखा और प्रदेश में किसानों के मुद्दों को फिलहाल अपने इस संघर्ष का मुख्य मुद्दा बनाया।
उन्होंने कहा कि अब वे पूरे प्रदेश में किसानों के हितों के लिए खुलकर सरकार से लड़ेंगे और किसानों के लिए संघर्ष कर उन्हें उनका पूरा हक दिलवाने का प्रयास करेंगे। उसके साथ पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन भी अपने समर्थकों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनसभा के बाद हुड्डा ने किसानों का नेतृत्व करते हुए डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और फिर डीसी को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने और उन्हें उनका हक देने की मांग की।
हुड्डा बोले, किसान विरोधी सरकार है भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जिला सचिवालय के सामने एकत्र किसानों से कहा कि ये वीरों की धरती है, क्योंकि अंबाला से ही देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजा था। आज हरियाणा में भाजपा की जो किसान विरोधी सरकार है उसके विरुद्ध संघर्ष में भी अंबाला के किसान अग्रणी भूमिका निभाने की जिम्मेवारी लें। हुड्डा ने प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का बिंदुवार ब्योरा देते हुए उसकी खामियां गिनवाईं और इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
कोई गैर कानूनी काम नहीं किया
हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी कोई गैर कानूनी काम नहीं किया और अपने कार्यकाल में किसी राजनीतिक विरोधी पर केस नहीं बनाया, किसी को तंग नहीं किया, सभी का सम्मान और आदर किया। फिर भी वे आज भाजपा के निशाने पर हैं। प्रदेश की जनता आज भी उन्हें चाहती है और भाजपा राजनीतिक राह में रोड़ा समझ रही है। इसलिए कुछ भी हो, जनता की लड़ाई पूरी शिद्दत के साथ लड़ेंगे।
विज के कहने पर चपरासी तो बदलता नहीं: हुड्डा
पूर्व सीएम हुड्डा ने विज पर भी निशाने साधते हुए कहा कि उनके कहने पर विभाग का चपरासी तो बदलता नहीं, वे तो बस विरोधियों को जेल भेजने के ख्वाब देखते रहते हैं। हुड्डा ने ये प्रतिक्रिया विज के अपने विरुद्ध दिए गए बयान पर दी थी। उन्होंने कहा कि विज इस वक्त किसी भी तरह अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। विज को जनता के हितों, समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, वह किस तरह से चर्चा में रहें इस बात की उधेड़बुन में हमेशा लगे रहते हैं। इसलिए वह भी अब विज के मसले पर ज्यादा बात ही नहीं करना चाहते।
सदर फ्रीहोल्ड का उठाया मुद्दा
हुड्डा ने कहा कि अंबाला में सैन्य क्षेत्र में संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करने के बारे में सरकार ने संवैधानिक फैसला लिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भी लटका दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में क्राइम भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अपराधियों को न तो पुलिस का और न ही सरकार का कोई खौफ है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह, सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक बीएल सैनी, अर्जुन सिंह, बृजपाल छप्पर, मेयर रमेश लाल मल, सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री, डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, युवा कांग्रेसी नेता विनय कनौजिया, पार्षद जरनैल सिंह माजरा, पार्षद दलीप चावला बिट्टू हल्का जगाधरी से उदयवीर सिंह (सोनू), अशोक मेहता, मेवा सिंह, धूम सिंह नगोली, हरीश शासन, कुलदीप सिंह गुल्लू, मोहन लाल भामरा, बिजेंद्र गिल, अजय काजल, अशोक मेहता व विनोद धीमान, ब्रह्मपाल राणा, सुमन मेहरा, गुरसिमरण सिंह तेजा आदि भी मौजूद रहे।