फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rape from four-year-old innocent girl people caught accused

चार साल की मासूम से दुष्कर्म लोगों की भीड़ ने पकड़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
rape from four-year-old innocent girl people caught accused
चार साल की मासूम से दुष्कर्म, लोगों ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। चार साल की मासूम से नशे में धुत्त करीब 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश दलाल ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक छावनी में रहने वाले 35 वर्षीय आरोपी ने बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे मासूम को लालच देकर अपने पास बुलाकर उससे गलत काम किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को शक हुआ तो मामला समझ में आया। इस दौरान मौके से भाग रहे आरोपी को लोगों ने देख लिया और आरोपी का पीछा कर उसे शक्ति नगर में पकड़ लिया। उन्होेंने उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे केस दर्ज किया गया। मासूम का वीरवार को मेडिकल करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित मासूम की सहेली का पति है। इसीलिए उसका घर पर आना जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed