फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ramlila with the flag: Ravana took Mother Sita away by disguising herself as a sage

झंडे वाली रामलीला : साधू का भेष धारण कर माता सीता को हर ले गया रावण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ramlila with the flag: Ravana took Mother Sita away by disguising herself as a sage
Ramlila with the flag: Ravana took Mother Sita away by disguising herself as a sage - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पुरानी अनाजमंडी स्थित झंडे वाली रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को रामलीला मंचन के दौरान सीताहरण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसमें दिखाया गया कैसे रावण भेष बदलकर सीता को हरकर ले जाता है। इस दौरान कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सबसे पहले शूर्पणखा का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रावण की बहन शूर्पणखा पहले भगवान राम के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर जाती है, लेकिन जब भगवान राम मना कर देते हैं और शूर्पणखा को लक्ष्मण के पास भेज देते हैं। मगर, लक्ष्मण गुस्से में शूर्पणखा की नाक काट देते हैं।
विज्ञापन

इस घटना से आहत होकर शूर्पणखा वापस अपने भाई रावण के पास जाती है और अपने साथ हुए व्यवहार को भाई रावण को बताती है। इस घटना को सुन रावण भी आग बबूला हो जाते है और मारीच को सोने का हिरण का रुप धर वहां जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद मारीच सोने का हिरण बन माता सीता के समक्ष आते हैं। जैसे ही माता सीता हिरण को देखती है तो वह मंत्रमुग्ध हो जाती है और भगवान राम को हिरण पकड़कर लाने की जिद्द पर अड़ जाती है। भगवान राम माता सीता की बात को सुन हिरण को पकड़ने के लिए वन में चले जाते हैं और इतने में अन्य राक्षस भगवान राम के घायल होने की आवाज निकाल लक्ष्मण को भी वन में बुलाते है। मगर, लक्ष्मण वन में जाने से पहले कुटिया के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच माता को इस रेखा से बाहर न आने का कहकर भाई राम को बचाने निकल पड़ते हैं। इतने में मौका देखते हुए रावण साधु का रूप धारण कर भिक्षा लेने आते हैं। जैसे ही माता सीता भिक्षा देने के लिए लक्ष्मण रेखा पार करती है रावण माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। भगवान की आरती के बाद रामलीला का समापन हो जाता है। इस दौरान वहां मौजूद दर्शक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति की खूब सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed