{"_id":"65a84c181a2c641d14061319","slug":"ram-of-ambala-will-have-online-darshan-of-ramlala-ambala-news-c-36-1-sknl1001-17076-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रामलला के ऑनलाइन दर्शन करेंगे अंबाला के राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रामलला के ऑनलाइन दर्शन करेंगे अंबाला के राम
विज्ञापन
राहुल शर्मा
मोहन सैनी
अंबाला सिटी। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए अंबाला की रामलीला क्लबों में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले किरदारों में एक अलग ही उत्साह है।
उनका कहना है कि भगवान राम के किरदार को मर्यादा के साथ ही निभाया जा सकता है। वर्षों बाद ऐसा दिन आया है कि वह खुद इस पल में खुशी को महसूस कर पा रहे हैं। वह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन सीधा प्रसारण देखेंगे और घरों में दीपावली भी बनाएंगे। अंबाला में राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार समाज को भगवान राम के पद चिह्नों पर चलने की सीख दे रहे हैं।
फोटो नंबर-48
कोट्स
सरस्वती ड्रामेटिक क्लब प्रेम नगर की रामलीला में भगवान श्रीराम जी की भूमिका अदा करने वाले राहुल शर्मा ने बताया कि भगवान श्री रामचंद्र की भूमिका एक मर्यादा में रहकर ही निभाई जाती है। इस दौरान जमीन पर सोना और उनके दिखाए मार्गदर्शन को अपनाना ही असली किरदार है। भगवान श्री रामचंद्र जी की नित्य आराधना करना जरूरी है। 15 वर्षों से सरस्वती ड्रामेटिक क्लब में करीब 10 वर्षों तक माता सीता जी की भूमिका निभाई है। मगर बीते पांच वर्षों से भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो नंबर-49
कोट्स
मानव चौक स्थित मानव रंगमंच रामलीला क्लब में भगवान श्रीराम जी की भूमिका निभाने वाले आर्यन बत्रा ने बताया कि पिछले वर्ष पहली बार भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने का अवसर मिला था। भगवान श्रीराम जी की भूमिका के दिनों में रामलीला मंचन के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री रामचंद्र जी की विधिवत आराधना की जाती थी, वहीं नीचे प्रतिदिन रात को नीचे जमीन पर सोते थे, आर्यन ने बताया कि अपने परिवार के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि उनकी पीढ़ियां बीते 35 वर्षो से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन विभिन्न किरदारों में कर चुके हैं।
फोटो नंबर-50
कोट्स
छावनी तोपखाना के श्री रामलीला नाटक समाज मंच पर भगवान श्रीराम की जी की भूमिका निभाने वाले जॉनी शर्मा ने बताया कि बीते 14 वर्षों से वह भगवान श्री रामचंद्र जी की भूमिका निभा रहे हैं। विशेष तौर पर इस भूमिका में भगवान श्री रामचंद्र जी की तरह मर्यादा में रहकर इस भूमि का को अदा किया जाता है, वहीं भगवान श्रीराम लला जी का भव्य सुंदर भवन अयोध्या में तैयार किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में सभी देशवासियों को दीपावली की तर्ज पर खुशियां मनानी चाहिए।
फोटो नंबर-52
कोट्स
नदी मोहल्ला स्थित श्रीराम नवज्योति रामलीला क्लब में बीते 10 वर्षों से भगवान श्री रामचंद्र जी की भूमिका निभा रहे अनुज पाल ने बताया कि वह अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से खुश हैं। आगामी 22 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। यह दिन सनातनी धर्म के लोगों के लिए इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। भगवान श्री रामचंद्र सैकड़ों वर्षों के बाद अपने भवन में विराजमान होंगे। इसी उपलक्ष्य की खुशी में श्रीराम नवज्योति रामलीला क्लब की ओर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।