फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ram Mandir was built by uprooting the bricks of Babri : Vij

बाबरी की ईंट उखाड़ बनाया राम मंदिर : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir was built by uprooting the bricks of Babri : Vij
अंबाला। पाकिस्तानी सांसद के बाबरी की पहली ईंट पाक सैनिक की ओर से लगाने वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह शायद सपने में बोल रहे हैं क्योंकि यह काम सपने में भी नहीं हो सकता। बाबरी की एक-एक ईंट उखाड़कर फेंक दी है। वहां भव्य राम मंदिर बन गया है और इन्हें अब भी बाबरी याद आ रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि जातिगत गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा। जातीय जनगणना के लिए राहुल गांधी बोले है कि हमने पहले ही कहा था, जाति जनगणना करानी ही पड़ेगी, हम करवाकर रहेंगे। इस पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल कोई भी फैसला करने से पहले उसका राष्ट्रव्यापी अध्ययन करवाता है।
विज्ञापन

जो उसमें फैसला आता है, उसके मुताबिक निर्णय लिया जाता है। अधिकतर लोगों का मानना था कि जातिगत गणना करानी चाहिए इसलिए सरकार ने उसे स्वीकार कर लिया। अब राहुल गांधी तो भी कुछ कहते हैं, वो तो ये भी कह रहे थे हफ्ते में एक दिन चंद्रमा नीचे आएगा। राहुल गांधी ने तो कई बातें कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान डरा हुआ है
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी और स्पष्ट कार्रवाई करना चाहिए। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा प्रधानमंत्री गंभीरता के साथ बोल चुके हैं, कहीं भी टालमटोल नहीं है। युद्ध की तैयारी हो रही है। पाकिस्तान डरा हुआ है। उनके नेता कह रहे हैं, कभी भी हमला हो सकता है। लेकिन हमला सब कुछ देखकर किया जाता है, यह ज्ञान राहुल गांधी को नहीं है क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed