इंद्रपुरी का नाला बंद, घरों में घुसा बरसाती पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के इंद्रपुरी कालोनी में सालों से जस के तस पड़ी गंदे नाले के निकासी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाया है। शनिवार को उस वक्त हालात और ज्यादा खराब हो गए। जब बारिश की वजह से इलाके में घरों में पानी घुस गया। बारिश की वजह से कैंट व सिटी की विभिन्न इलाकों में भी जलभराव की स्थिति रही। मगर सिटी की इंद्रपुरी कालोनी के हालात ज्यादा गंभीर दिखाई दिए। यहां बरसाती पानी की वजह से नाला ओवरफ्लो होकर ब्लाक हो गया और सारा बरसाती पानी इंद्रपुरी कालोनी में फैल गया। ये पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिस वजह से उन्हे बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का जल्द हल किया जाए। अगर जल्द ही बंद पड़े नाले की समस्या का समाधान नहीं किया तो कालोनीवासी एमसीए के बाहर धरना देने पर विवश होंगे।
एमसीए दरोगा कहते हैं यह हमारा इलाका नहीं
मामराज, दयाराम, आशु, कमल, बंटी, गगन, पाला, गीता, लीला देवी, कृष्णा, दिव्या, कमला, राजू, सरोज बाला ने बताया कि सालों से बंद पड़े नाले को लेकर एमसीए अधिकारियों, मेयर व इलाका पार्षद को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है, मगर सिर्फ नाले की सफाई को लेकर अभी तक कुछ नहीं किया गया है। दो-तीन महीनों में एक-दो एमसीए के सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए आते है, मगर सफाई के बाद कोई भी सफाई कर्मी गंदगी उठाने के लिए नहीं आता। यहीं नहीं एमसीए दरोगा स्थानीय निवासियों को कहते है कि यह एरिया उनके इलाके में नहीं आता।
ट्विनसिटी में जलभराव से हालात खराब
बारिश की वजह से अंबाला कैंट व अंबाला सिटी के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इस वजह से सड़कों पर काफी पानी खड़ा रहा और लोगों को आवाजाही में बहुत ज्यदा परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक पानी सड़कों पर ही खड़ा रहा और वाहन चालक इस दौरान अनियंत्रित होकर गिरे भी।