फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain threw water on hard work, farmers told the problem to the officials

बारिश ने फेरा मेहनत पर पानी, किसानों ने अधिकारियों को बताई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rain threw water on hard work, farmers told the problem to the officials
खेत में खड़ी जलमग्न फसल - फोटो : Ambala
क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण गेहूं सहित अन्य फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। इस कारण किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। बरसात के दो दिन बाद भी खेतों में पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि मेहनत पर पानी फिरने के कारण किसान खेतों में जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि मानो उनका सब कुछ खत्म हो गया है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों का कहना है कि फसल खराब होने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। उनके अनुसार क्षेत्र में करीब तेरह सौ हेक्टेयर में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। क्षेत्र के किसान शक्ति सिंह, रविंद्र सिंह राजपाल सिंह, मायाराम, राकेश कुमार, सुमेरचंद, रकम सिंह व विक्रान्त सिंह का कहना है कि भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। जिससे काफी फसल खराब हो चुकी है। बरसात बंद हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन खेतों से अभी तक पानी नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि पानी जल्दी नहीं निकलता तो जो फसलें बची हैं, वह भी खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। क्षेत्र में करीब तेरह सौ हेक्टेयर में खड़ी फसल प्रभावित हो चुकी है। इसमें गेहूं की करीब 1230 हेक्टेयर और सरसों व तोड़िया की करीब 70 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इसका डाटा उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित शर्मा, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक, कृषि विभाग, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed