{"_id":"66e4ceb2fb0b212a830b2ef4","slug":"rain-increased-the-worries-of-farmers-paddy-got-destroyed-ambala-news-c-36-1-amb1001-129547-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बिछ गया धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बिछ गया धान
विज्ञापन
बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद
फोटो-26 से 29
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में धान की फसल पकने को है। ऐसे में बारिश से किसान परेशान हैं, क्योंकि कई जगह बारिश के कारण फसल खेतों में बिछ गई है। क्षेत्र के थंबड़ गांव सहित आसपास के कई गांवों में किसानों की धान की फसल खेतों में बिछ गई है।
फसल गिरने से फसल खराब हो गई है और पैदावार कम होने की आशंका है। हालांकि जब धान की रोपाई की गई थी तो उस समय किसानों को बारिश के पानी की बहुत जरूरत थी, लेकिन इस वर्ष सावन सूखा गया। किसानों ने जैसे-तैसे पानी की व्यवस्था कर फसल उगाई।
अब फसल पककर तैयार है तो ऐसे में यह बेमौसमी बारिश किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं धान फसल पक कर तैयार है, लेकिन फिलहाल अनाज मंडी में खरीद के लिए कोई तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। इसके अलावा इस बारिश से मौसम में काफी ठंडक पैदा हो गई है। बारिश से गन्ने की फसल भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
फोटो-27
होता है नुकसान : सुरजीत
कसेरला गांव के सुरजीत सिंह ने बताया कि यदि बारिश के कारण फसल के गिरने से नुकसान होता है तो सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए। कुदरत की मार से किसान बेहाल हैं।
फोटो-28
किसान झेलेंगे परेशानी : साैरन
डेरा सलीमपुर के सौरन कुमार ने कहा कि बेमौसमी बारिश की मार किसानों को झेलनी पड़ रही है। बारिश के कारण अभी तो धान की फसल गिर रही है, अधिक बारिश हुई तो गन्ने की फसल भी गिरने लगेगी।
फोटो-29
गिरने लगी धान की फसल : परविंद्र
थंबड़ के परविन्द्र सिंह ने कहा कि बारिश के कारण खेतों में धान की फसल गिरने लगी है। यदि कई दिन तक बारिश ऐसे ही चलती रही तो किसानों को बहुत नुकसान होगा