फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain at midnight increased the cold, cold wave till 13th

Ambala News: आधी रात को बारिश ने बढ़ाई ठंड, 13 तक शीतलहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rain at midnight increased the cold, cold wave till 13th
अंबाला सिटी। दो दिन में मौसम बदलने से ठंड हो गई है। रविवार को जहां दिन में बारिश हुई, वहीं, रविवार-सोमवार आधी रात में भी बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 13 दिसंबर तक शीतलहर चलने से ठंड ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव हो सकता है। 10 से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल को होगा फायदा
कृषि विभाग के अनुसार बूंदाबांदी से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल को भी उतना ही फायदा होगा। जिले में गेहूं का रकबा करीब 92 हजार हेक्टेयर है। इस बार दिन का तापमान भी काफी अधिक था, जिससे गेहूं के पौधों को बढ़ोतरी ठीक से नहीं हो पा रही थी। कुछ जगह गेहूं में गुलाबी सुंडी का असर देखा गया था। धान कटाई के बाद यह सुंडी गेहूं के खेतों में पहुंच जाती है। परंतु इसका फसल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। किसानों को घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए किसान गेहूं में बेवजह कीटनाशकों का स्प्रे न करें। मौसम को देखते हुए किसान गेहूं की पछेती किस्म को ज्यादा तवज्जों दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed