फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain

डेढ़ घंटे झमाझम बारिश से अंबाला की सड़कें हुई जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Ambala
अंबाला। डेढ़ घंटे की बारिश ने अंबाला की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। यह नजारा वीरवार शाम 5:30 बजे का है, जब झमाझम बारिश से चौक-चौराहे और गलियां जलमग्न हो गई। हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार को हुई इस बरसात को आधिकारिक तौर पर अपने रिकार्ड में दर्ज नहीं किया था। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही इस बारे में भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि जल्द ही गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव की पहली आहट शाम के समय से नजर आने लगी है, पिछले कुछ दिनों से रोजाना आसमान में बादल छा रहे थे, लेकिन बारिश न होने से लोगों को निराशा ही मिल रही थी। लोगों की यह निराशा उस समय खुशी में बदल गई जब वीरवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश ने लोगों का स्वागत किया। डेढ़ घंटे की इस बरसात ने जहां गर्मी से राहत दिलाने का काम किया, वहीं जलभराव की समस्या ने एक बार फिर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि अगले तीन दिन तेज बारिश के होने के आसार हैं, वहीं सोमवार से सूर्या देवता एक बार फिर अपना प्रकोप दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed