फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raily

ट्रैक्टर यात्रा में बेहोश होकर गिरे भाजपा समर्थक बुजुर्ग की हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Raily
बेसुध हुए भरतसिंह को ट्रैक्टर से उतारते हुए । - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा में शामिल समर्थक बुजुर्ग की बेहोश होकर गिरने और अस्पताल में डाक्टर मौत के प्रकरण ने शाम होते - होते दूसरा ही रुख ले लिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर सात को नामजद करते हुए 20 लोगों पर हत्या, साजिश और मारपीट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि गांव बड़ागढ़ निवासी 72 वर्षीय भरत सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

बड़ागढ़ गांव निवासी भूपिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और पिता भरत सिंह किसान रैली (ट्रैक्टर यात्रा) में शामिल थे। ट्रैक्टर को दोस्त, गांव के सरपंच अनिल कुमार निवासी बड़ागढ़ चला रहे थे, जब यह यात्रा मिलन पैलेस के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां पर काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप के लोग मौजूद थे। उन्होंने अंबाला रोड जाम कर दिया था। यह लोग झंडों व पत्थरों से लैस थे। इन्होंने ट्रैक्टर रैली में मौजूद किसानों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान मलकीत सिंह के उकसावे पर फकीर चंद बूढ़ाखेड़ा, अमरजीत, जय सिंह जलबेड़ा, सुखविंद्र सिंह जलबेड़ा, जसविंद्र सिंह भूखड़ी, जंटी लखनौरा व 10/15 अन्य लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से चोटें मारी। ट्रैक्टर पर हमला किया। मारपीट और धक्का मुक्की की। इसी में पिता भरत सिंह बदहवास होकर गिर पड़े। जब उन्हें अस्पताल ले जाने लगा तो बस में भी इन लोगों ने बाधा उत्पन्न की। इस कारण करीब 30 मिनट बाद अपने पिता को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच पाया जोकि सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर था। देरी से पहुंचने के कारण भरत सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed