फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway station superintendent's son Aman Kumar became a lieutenant in the army

रेलवे स्टेशन अधीक्षक का बेटा अमन कुमार बना सेना में लेफ्टिनेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway station superintendent's son Aman Kumar became a lieutenant in the army
बराड़ा। रेलवे कॉलोनी बराड़ा में रहने वाले रेलवे स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार के बेटे अमन कुमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर ओटीए गया से कमीशन हुआ है। जिससे पूरे रेलवे कॉलोनी में खुशी और हर्ष का माहौल है। अवधेश कुमार ने बताया कि अमन बचपन से ही होनहार और काबिल छात्र रहा है। उसने अपनी शिक्षा पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिटी में ग्रहण की। उसके बाद एसएसबी कपूरथला द्वारा इनका चयन भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री के थ्रू लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। एक साल ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग लेने के बाद इन्हें बीटेक करने के लिए मिलिट्री कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सिकंदराबाद भेजा गया। जहां तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 11 जून को उनकी पासिंग आउट परेड ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया से हुई और लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

आखिरकार अमन ने पूरा कर दिखाया सपना
अमन कुमार के पिता अवधेश कुमार ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं। पिछले करीब 12 सालों से वे हरियाणा में ही रह रहे हैं। वे रेलवे में स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी गृहिणी हैं और अमन कुमार की एक बहन हैं जो बारहवीं में पढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि शुरू से ही अमन की लगन इंडियन आर्मी के प्रति रही, जिसे उसने पूरा कर दिखाया है। उनका कहना है कि देश प्रेम की भावना केवल इंडियन आर्मी के सैनिक के भीतर नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के भीतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed