फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway: Special trains will run between Chandigarh and Amritsar, know the timing

Railway: चंडीगढ़ और अमृतसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग, भीड़भाड़ वाले रेलमार्गों पर लिया फैसला

Fri, 21 Jun 2024 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 08:20 PM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। ये स्पेशल ट्रेनें भीड़भाड़ वाले रेलमार्गों पर चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Railway: Special trains will run between Chandigarh and Amritsar, know the timing
सांकेतिक तस्वीर train - फोटो : istock

विस्तार

रेलवे ने भीड़भाड़ वाले रेलमार्गों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है। कुछ दिन पहले जहां विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला पर एक विशेष ट्रेन के संचालन को अनुमति प्रदान की थी। इसी कड़ी में रेलवे ने तीन अन्य ट्रेनों के संचालन के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इन आदेशों के तहत स्पेशल ट्रेनों का संचालन वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा और बिलासपुर-अमृतसर बिलासपुर के बीच किया जाएगा। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04211 वाराणसी से 22 जून को दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 6:30 बजे अंबाला कैंट और 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन नंबर 04212 चंडीगढ़ से 23 जून को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 10:20 बजे अंबाला कैंट और देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा-अमृतसर
ट्रेन नंबर 05561 दरभंगा से 21 जून को रात 8.20 बजे चलकर अगले दिन रात 8.45 बजे अंबाला और दोपहर 1.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05562 अमृतसर से 23 जून को सुबह 4.25 बजे रवाना होकर 8.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


बिलासपुर-अमृतसर
ट्रेन नंबर 08293 बिलासपुर से 25 व 29 जून और दो, सात व नौ जुलाई को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन तड़के 2.15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 7.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08294 अमृतसर से 27 जून और एक, चार, आठ व 11 जुलाई को रात 8.10 बजे रवाना होकर 12.18 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन रात 11.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राज नंदगांव, दोंगढगढ़ाह, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीणा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां,जालंधर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed