फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

एक जनवरी से लागू होगी नई समय सारिणी : सचखंड एक्सप्रेस का बदला समय, सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
railway
railway - फोटो : Ambala
अंबाला। अमृतसर से नांदेड़ के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस नए समय पर चलेगी। अमृतसर से चलकर ट्रेन 20 मिनट पहले अंबाला पहुंच जाएगी और वापसी में नांदेड़ से चलकर ट्रेन लगभग 1 घंटा पहले दोपहर 2.35 बजे अंबाला पहुंच जाएगी,वहीं ट्रेन राजपुरा-खन्ना रेलवे स्टेशन की बजाय सीधा लुधियाना से चंडीगढ़ के रूट पर दोनों दिशाओं में चलेगी। रेलवे ने शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि 23 मार्च के बाद से रद्द सचखंड एक्सप्रेस का संचालन नवंबर माह में शुरू हुआ था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण ट्रेन को दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जा रहा था। ट्रेन दिल्ली और अमृतसर के बीच पूर्ण तौर पर रद्द थी। लेकिन अब हालात में सुधार हो रहा है और रेलवे की तरफ से ट्रेन को अमृतसर तक चलाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। 1 जनवरी 2021 से सचखंड स्पेशल एक्सप्रेस नई समय सारिणी अनुसार चलेगी। अमृतसर से नांदेड़ के चलने वाली ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह 5.30 की जगह 1 घंटा पहले 4.25 बजे रवाना होकर सुबह लगभग 9.40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 नांदेड़ से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे की जगह 1 घंटा पहले दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन बीच रास्ते 36 स्टेशनों पर रुकेगी। अभी रेलवे की तरफ से ट्रेन की नई समय सारिणी दुरुस्त नहीं की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही नई समय सारिणी यात्रियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed