फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

ट्रेनें रद होने से स्टेशन पर दो नग सड़ गए पंजाब और हिमाचल जाने वाले नींबू और अनार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
railway
railway - फोटो : Ambala
अंबाला। पंजाब, हिमाचल, जम्मू के व्यापारियों की दीवाली इस बार फीकी जाएगी, साथ ही उन्हें लाखों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ेगा क्योंकि छावनी रेलवे स्टेशन पर लगभग 2 हजार पार्सल पड़े हुए हैं। इनमें लुधियाना व्यापारी के हजारों रुपये के नींबू व अनार स्टेशन पर पड़े-पड़े ही सड़ गए। व्यापारी ने उन्हें उठाने से इनकार कर दिया। यह नींबू औरंगाबाद से लुधियाना जाने थे, लेकिन ट्रेनों के रद होने की वजह से नींबू के लगभग 15 नगों को छावनी स्टेशन पर उतार दिया गया। जब व्यापारी नींबू लेने आया तब तक नींबू सड़-गल चुके थे। सीपीएस श्याम लाल ने बताया कि व्यापारी जब नग लेने आया तो हालात देखकर उसने नग ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल किसान आंदोलन का असर अब रोजमर्रा की वस्तुओं में पड़ने लगा है। लगभग 1 महीने से चल रहे आंदोलन की वजह से पंजाब, हिमाचल व जम्मू की तरफ जाने वाला ट्रैक पूरी तरह से बंद है। हालांकि 23 सितंबर को एक दिन के लिए अंबाला से 73 मालगाड़ियों का संचालन किया गया, लेकिन 24 सितंबर से मालगाड़ियों के चलने पर भी रोक लगा दी गई। इस कारण छावनी स्टेशन पर पार्सल का अंबार लग गया है। पार्सल कार्यालय सहित प्लेटफार्म 1 से लेकर 7 तक पार्सल ही पार्सल नजर आ रहे हैं। हालांकि रेलवे ने इन्हें तरीके से एक किनारे पर रख दिया है, लेकिन इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लाखों का सामान फांक रहा धूल
यही नहीं अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, जम्मू आदि क्षेत्रों के भी काफी नग स्टेशन पर धूल फांक रहे हैं। अधिकांश व्यापारियों ने दीवाली को लेकर खरीदारी की थी और सामान ट्रेन से बुक करवाया था, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं थी कि ट्रैक बंद होने से उनका लाखों रुपये का सामान भी बर्बाद हो जाएगा। इसमें एक-एक व्यापारी के 100 से 300 तक नग भी हैं। स्टेशन पर दूसरे राज्यों से सामान लेने आए व्यापारियों ने बताया कि सामान की बुकिंग दूसरे राज्यों से पंजाब के स्टेशनों तक थी, लेकिन जब सामान नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की तो जानकारी मिली कि सामान छावनी स्टेशन पर पड़ा है। जब वह सामान लेने आए तो कागजी प्रक्रिया के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक बंद होने से सामान छावनी स्टेशन पर उतारा जा रहा है। इसकी जानकारी सामान लेने वाले व्यापारी के पास पहले ही होती है। अगर फिर भी किसी को कोई समस्या है तो वह मुझे मिल सकता है। नींबू या अनार खराब होने की जानकारी नहीं है, अगर शिकायत आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी फ्रेट अंबाला।

रंगाबाद से आए नींबू के नगों की हालत

रंगाबाद से आए नींबू के नगों की हालत- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed