फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

रेल कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा तो ट्रैक पर बैठकर रोकेंगे ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
railway
railway - फोटो : Ambala
अंबाला। रेलवे के कर्मचारियों पर कोई मुकदमा दर्ज किया या परेशान किया तो सभी कर्मचारी ट्रैक पर बैठ जाएंगे और ट्रेनें रोक देंगे। छावनी स्टेशन पर बोनस को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे एनआरएमयू ने चेतावनी दी। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान भाजपा पार्टी सहित वित्तमंत्री और रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एआईआरएफ व एनआरएमयू के आह्वान पर मंगलवार बोनस मांग दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर पहले प्लेटफार्म 6-7 से लेकर सभी प्लेटफार्म पर जुलूस निकाला और फिर रेलवे परिसर में मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल सचिव सीएस बाजवा ने बताया कि 16 अक्तूबर को एआईआरएफ की बैठक में कार्यकारिणी ने रेल मंत्रालय द्वारा कोरोना काल में अवसर का लाभ उठाते हुए रेलवे का निजीकरण व निगमीकरण, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, महंगाई भत्ता जारी करने सहित बोनस को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। मौके पर शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार राय, शाखा सचिव सुखविंदर सिंह, श्याम सुंदर, रविंदर कुमार, एसके गुज्जर, मंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर, अजनेश कुमार, वरिंदर जीत सिंह, अजय कुमार सहित तीनों शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से चक्का जाम
मंडल सचिव ने बताया कि अगर जल्द ही बोनस देने की घोषणा नहीं हुई तो कल से रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोनस रेलवे कर्मचारियों का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने चेतावनी
धरना-प्रदर्शन को लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से सोमवार शाम एक पत्र जारी किया गया था। इसमें रेलवे एक्ट 1989 की धारा 173,174 और 175 का हवाला देते हुए कर्मचारियों को ट्रैन व ट्रैक न बाधित करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed