फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

राहत : बिहार, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से जम्मू, जालंधर और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी ट्रेन, समय सारिणी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
railway
अंबाला। नवरात्र पर जम्मू, उधमपुर और कटरा जाने के लिए अंबाला मंडल ने 6 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से चलेंगी। मंडल ने ट्रेनों के चलने की तारीख शुक्रवार शाम जारी कर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि क्रिस सिस्टम भी अपडेट किया जा रहा है, जल्द ही यात्रियों को आरक्षण की सुविधा भी मिलने लगेगी। सभी ट्रेनों का ठहराव अंबाला छावनी जंक्शन पर होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज-उधमपुर
ट्रेन संख्या 04131 प्रयागराज 20 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.45 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04132 उधमपुर 21 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सायं 4.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-जम्मूतवी
ट्रेन संख्या 02587 गोरखपुर 26 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02588 जम्मूतवी 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
भागलपुर-जम्मूतवी
ट्रेन संख्या 05097 भागलपुर 29 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार रात 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05098 जम्मूतवी 27 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
दरभंगा-जालंधर सिटी
ट्रेन संख्या 05251 दरभंगा 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार दोपहर 3.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.10 बजे जालंधर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05252 जालंधर 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.35 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़
ट्रेन संख्या 03255 पाटलिपुत्र 21 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार रात 8.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03256 चंडीगढ़ 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को रात 9.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6.50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

पटना-जम्मूतवी
ट्रेन संख्या 02355 पटना 20 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार सुबह 7.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.37 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02356 जम्मूतवी 21 अक्तूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.55 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed