फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail Vihar Colony will be garbage free

Ambala News: रेल विहार कॉलोनी होगी गंदगी मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Rail Vihar Colony will be garbage free
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। रेल विहार कॉलोनी को गंदगी मुक्त करने के लिए रेलवे ने 4.97 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर लिया है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तैयार होने से खुली नाले और नालियां बंद हो जाएंगे और सभी कोठियों और रेलवे क्वार्टरों के कनेक्शन सीवरेज पाइप से कर दिए जाएंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार रेल विहार कॉलोनी में जो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है वो 1.0 एमएलडी क्षमता का है।
इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी एसएसई, डब्लयूआरपी अंबाला के अधीन है। रेलवे के विभागीय अधिकारी ने बताया कि यह प्लांट रेल विहार कॉलोनी का सीवेज एकत्रित करके उसे उच्च गुणवत्ता वाले पानी में परिवर्तित करेगा, फिर इस पानी को बागवानी, पार्कों की सिंचाई और अन्य गैर-पेय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। यह सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर्यावरण प्रबंधन और जल संरक्षण में भी मदद करेगा। इसके अलावा यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण में भी अहम योगदान देगा ताकि पूरे रेलवे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता में सुधार होगा।
विज्ञापन

किया जा रहा जागरूक
रेल विहार कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होने के बाद यहां रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वो साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान रखें और खुले में कोई भी गंदगी न फैंके, जिससे पर्यावरण दूषित न हो। इसके लिए पोस्टर आदि चस्पाने का भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन हॉल का निर्माण
रेलवे विहार कॉलोनी में 30 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हाल का काम पूरा किया गया है। इस आधुनिक बैडमिंटन हॉल में लकड़ी का एक उच्च गुणवत्ता वाला कोर्ट तैयार किया गया। इसका उपयोग अंबाला छावनी मंडल के स्टाफ और अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। यह सुविधा कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

रेल विहार कॉलोनी में बनाया गया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट काफी उपयोगी सिद्ध होगा। इससे पानी की बचत हो सकेेगी और पानी को साफ व स्वच्छ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस सुविधा से रेल विहार का वातावरण भी साफ और स्वच्छ रहेगा। वहीं, कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन हाल का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।
एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed