{"_id":"57eac8334f1c1b6809573f4f","slug":"rail-in-coloni","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में दुकान तोड़ी, सिटी से रेहड़ियां हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में दुकान तोड़ी, सिटी से रेहड़ियां हटवाई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे कालोनी में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने सनातन धर्म मंदिर के पास एक दुकान तोड़ दी रेलवे प्रशासन का कहना है कि ये दुकान अवैध रूप से बनी थी और आगे-आगे अपना कब्जा बढ़ाया जा रहा था। इसलिए जेसीबी की मदद से इस खोखे को गिरा दिया गया। लेकिन खोखा संचालक का कहना है कि वे यहां लीज पर बैठा है और उसने सिर्फ अपना छज्जा ही आगे किया था, यहां और भी कई दुकानें ऐसी है, जिन्होंने छज्जे आगे बढ़ा रखे हैं, लेकिन सिर्फ उसकी दुकान ही तोड़ी गई, बाकी दुकानों कोनहीं छेड़ा गया।
नगरनिगम अंबाला शहर ने मंगलवार को सेशन कोर्ट रोड पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटवाया। निगम की ओर से अधीक्षक रमन शर्मा, नवीन कुमार, गौतम, मेहिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। रमन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इन लोगों को निगम की टीम ने यहां से हटाया था। लेकिन इन लोगों ने फिर से उसी जगह पर रेहड़ियां लगाकर कब्जा कर लिया।