फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail coach restaurant will be established at the entrance of the station, busy in preparations

Ambala News: स्टेशन के द्वार पर स्थापित होगा रेल कोच रेस्त्रां, तैयारी में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
Rail coach restaurant will be established at the entrance of the station, busy in preparations
मुख्य गेट के सामने रेलवे परिसर में स्थापित किया गया टैंक व इंजन। संवाद
अंबाला। रेल रेस्त्रां को लेकर रेलवे एक बार नई योजना की तैयारी में जुट गया है, जिससे कि लोगों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ही स्वादिष्ट पकवान का आनंद मिल सके। अब इसके लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने उस जगह को चिह्नित किया है, जहां सेना का टैंक, रेल इंजन और राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है।
विज्ञापन

इसी रास्ते पर पुराने रेल कोच को स्थापित करके रेस्त्रां का रूप दिया जाएगा। वहीं इस रास्ते पर क्षतिग्रस्त हो चुके ग्रीन कॉरिडोर को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे कि स्वच्छता भरे माहौल में लोग रेल रेस्त्रां में जाकर खाना खा सकें। रेलवे ने इसके लिए वाणिज्य निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है जो विस्तृत योजना की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही यह रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जिससे कि अनुमति मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्य शुरु किया जा सके। इससे पहले वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी इस जगह का मुआयना करेंगे ताकि रेल कोच रेस्त्रां को स्थापित करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। गौरतलब है कि जिस जगह पर सेना का टैंक और रेलवे इंजन खड़ा किया है। इससे कुछ दूरी पर सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया है। इससे पूरा दिन लोग गंदगी के बीच आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेगा रास्ता, बनेगा द्वार
जिस जगह पर रेल कोच रेस्त्रां को स्थापित किया जाएगा, ठीक उसके सामने ही आवगमन का एक पुराना रास्ता बना हुआ है। अभी इस रास्ते को लोहे की चादरों से कवर किया गया है ताकि शरारती लोग सड़क के रास्ते स्टेशन पर न घुस पाएं। लेकिन रेल कोच रेस्त्रां में आने के लिए बाहरी लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। इसलिए रेलवे ने इस रास्ते के सौंदर्यीकरण को लेकर भी योजना तैयार करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
पहले अटक गई थी योजना
पहले रेल कोच रेस्त्रां को स्टेशन के प्रवेश द्वार के नजदीक स्थापित किया जाना था। लेकिन जगह की कमी के कारण यह योजना सिरे चढ़ने से पहले ही अटक गई थी क्योंकि इसे एक तरफ रेलवे इंजन स्थापित किया हुआ है और दूसरी तरफ वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ऐसे में रेल कोच को यहां स्थापित करना काफी मुश्किल हो रहा था।

वर्जन
रेल कोच रेस्त्रां की योजना को धरातल पर उतारने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। अब इसके लिए मुख्य गेट के सामने खाली जगह के इस्तेमाल की योजना को लेकर कार्य आरंभ किया गया है। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए और जल्द से जल्द रेल कोच रेस्त्रां को स्थापित किया जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

मुख्य गेट के सामने रेलवे परिसर में स्थापित किया गया टैंक व इंजन। संवाद

मुख्य गेट के सामने रेलवे परिसर में स्थापित किया गया टैंक व इंजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed