फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid on remand of Rajan and Mangu, Venkat out of custody

Ambala News: राजन-मंगू को रिमांड में लेकर दबिश, वेंकट गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Raid on remand of Rajan and Mangu, Venkat out of custody
अंबाला। नारायणगढ़ में 24 जनवरी को हुई बसपा नेता और वकील हरबिलास की हत्या मामले में वेंकट गर्ग की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। वेंकट के भाई तुषार गर्ग से रिमांड के दौरान पता चला कि वेंकट गर्ग की जगह टांगे टूटी थी तो वो उपचार के लिए यूपी के मुजफ्फरनगर में एक किराये के कमरे में रहा था।
विज्ञापन

नारायणगढ़ पुलिस की टीम ने वहां भी दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली है। हालांकि तुषार गर्ग को गत दिवस ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उधर, सीआईए-1 की टीम से मुठभेड़ और हरबिलास हत्या मामले के पकड़े शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को लेकर पुलिस उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश दे रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों के जरिए असलहा उपलब्ध करवाने वालों तक पहुंचा जाएगा। पता लगाया जाएगा कि आखिर उन्होंने किसके कहने पर गोलियां चलाई। दरअसल, शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को 30 जनवरी को सीआईए-1 ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। शहजादपुर थाने में दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। यह दोनों आरोपी हरबिलास हत्याकांड मामले के आरोपी है।
विज्ञापन

शहजादपुर के बाद नारायणगढ़ पुलिस लेगी रिमांड

राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को अभी शहजादपुर पुलिस ने सीआईए-1 से मुठभेड़ करने के मामले में पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड खत्म होने के बाद नारायणगढ़ पुलिस दोनों को हरबिलास हत्या मामले में दोबारा से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि इस गोलीकांड का पूरी तरह से पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed