फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Questions raised on the quality of the drain, local people angry

Ambala News: नाले की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्थानीय लोग नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of the drain, local people angry
मुलाना। दोसड़का में नेशनल हाईवे 344 के किनारे बनाए जा रहे नाले की निर्माण गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है । जिससे इसकी मजबूती पर संदेह बना हुआ है। साथ ही निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे आमजन और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, संतोष कुमार, अनुज, औपिन्द्र, रणबीर, गौरव, नरेन्द्र कुमार, सौनु, अनुज कुमार, सुमित व अन्य के आरोप है कि नाले के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। निर्माण में सरिया तक बाहर लगा दिखाई दे रहा है। इससे नाले के जल्द ही जर्जर होने की संभावना है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नाले के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और इसे जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो हम नाले को चैक करा लेते हैं। किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -गगन कुमार, साइट इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed