फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   quarrel between two parties

दो पक्षों के बीच हुए झगड़ा, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
quarrel between two parties
गांव हुसैनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के बयान दर्ज किए हैं। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान अमरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि वह गांव हुसैनी के रहने वाले हैं और खेतीबाड़ी का काम करते हैं। गांव हुसैनी में ही उनकी रामचंद्र के घर के पास करीब 7 मरले जमीन है। जिसमे उनकी ओर से मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। जब 09 सितंबर को वहां पर बिमल अपनी ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने के लिए गया था तो वहां पर रामचन्द्र व उसका बेटे देवेंद्र मिट्टी गिराने से मना करने लगे। इस बारे में जब बिमल ने सूचना दी तो अमरजीत सिंह अपने बेटे नरेंद्र व भतीजे योगेश के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि लक्ष्मण उनका लड़का कुलजिंद्र फौजी भी वहीं पर खड़े थे। जिन्होंने अमरजीत व अन्य के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और मिट्टी गिराने से मना कर दिया। इतने में ही कुलजिंद्र फौजी घर ने कुल्हाड़ी से अमरजीत की दाहिनी बाजू पर वार कर दिया। लेकिन फिर हम वहां से निकल गए। लेकिन जब शुक्रवार को सुबह 7 मरले जगह में पानी का पाइप लीक होने लगा तो अमरजीत परिवार के सदस्यों के साथ जेसीबी लेकर पहुंच गया और पलंबर के अनुसार खुदाई करने लगा। लेकिन इतने में रामचंद्र व अन्य ने अमरजीत व उनके साथियों पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बैंक खाते से 25 हजार रुपये एटीएम के जरिए निकालने के मामले में सेक्टर-9 पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी को दी शिकायत में दुर्गा नगर अंबाला शहर निवासी सुरेंद्रनाथ ने कहा था कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से किसी ने एटीएम के जरिए 5 अगस्त 2021 को 10, 10 और 5 हजार एक मिनट में कुल 25 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को जब उनके खाते से रुपये निकाले गए तब वह बस में सफर कर रहे थे। मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें जानकारी मिली थी। साइबर सैल की जांच में आरोप सही पाए जाने पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed