{"_id":"614501a08ebc3eb26a465760","slug":"quality-team-groped-the-pulse-of-the-hospital-for-five-hours-took-suggestions-from-patients-ambala-news-knl835742140","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिटी की टीम ने पांच घंटे टटोली अस्पताल की नब्ज, मरीजों से लिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वालिटी की टीम ने पांच घंटे टटोली अस्पताल की नब्ज, मरीजों से लिए सुझाव
विज्ञापन
क्वालिटी टीम ने कायाकल्प पुरस्कार के लिए शुक्रवार को छावनी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस टीम में
पंचकूला नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. संगीता व डॉ. रोहित शामिल थे। उन्होंने करीब पांच घंटे तक अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी लेने के साथ ही वहां पर इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों का भी जायजा लिया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव दिए। इसके बाद दोनों डॉक्टर अलग-अलग आईपीडी ब्लॉक में स्थित बच्चों, सर्जरी व प्रसूति वार्ड में पहुंचे। टीम ने अस्पताल की छत और बायो मेडिकल वेस्ट की जगह को भी देखा। इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम व एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित सीटी स्कैन रूम का भी जायजा लिया। डॉ. संगीता ने अस्पताल में आए मरीजों से भी मिलने वाले उपचार व सुविधाओं को लेकर सवाल जवाब भी किए। टीम के आने से पहले अस्पताल में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।
------------
डॉ. रोहित के संग अस्पताल का निरीक्षण किया है। सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और बाद में ही निर्णय लिया जाएगा कि अस्पताल को कायाकल्प का अवॉर्ड दिया जाना है कि नहीं। पिछले साल भी छावनी नागरिक अस्पताल को कायाकल्प का
अवॉर्ड मिला था।
डॉ. संगीता, मुख्य चिकित्सक पंचकूला नागरिक अस्पताल