फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Put reflectors on the dividers, otherwise action will be decided

डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाएं, वरना कार्रवाई तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Put reflectors on the dividers, otherwise action will be decided
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते उपायुक्त विक्रम सिंह - फोटो : Ambala
अंबाला। सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह ने ब्लैक स्पोट, एक्सीडेंट परोन, अवैध कट, फुट ओवर ब्रिज, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी, पुलिस द्वारा चालान संबंधी कार्रवाई पर चर्चा की। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों और रोड एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभी धुंध का मौसम चल रहा है। इस कारण सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अधिकारी जहां भी डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने हैं, वहां तुरंत लगाएं। अगर काम में लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने सड़क सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट भी आगामी बैठक से पहले देने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश का पानी भरने के कारण प्रभावित हुई सर्विस लाइन और अन्य सड़कें जल्द दुरुस्त कराएं। उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई विभाग के अधिकारियों को विभाग से संबंधित एक-एक जेई की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधीन आने वाले जितने भी नाले अवरुद्ध पड़े हैं या जहां भी सीएनडी वेस्ट पड़ा है, वहां से यह सामग्री उठवाना और नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करवाएं। संबंधित गठित टीम यह कार्य बेहतर समन्वय के साथ करवाए।
विज्ञापन

प्रतिदिन रिपोर्ट दें अधिकारी
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन विभागों के तहत पांच किलोमीटर सड़क को मॉर्डन बनाने का कार्य सौंपा गया है, वे सभी एजेंसी या विभाग इस कार्य के तहत फोटो सहित रिपोर्ट बैठक में दें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे सड़कों की रिपेयर से संबंधित रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पिछली बैठक के दौरान की गई कार्रवाई के बारे में भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को चालान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरटीए अंबाला रमित कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक में रखे एजेंडे और उन पर की जा रही कार्रवाई के बारे में उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed