{"_id":"6ac3f989c9a41ddb0f047967","slug":"purchase-affected-due-to-lack-of-verification-on-the-portal-ambala-news-c-36-1-amb1002-170743-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसान बोले- पोर्टल पर सत्यापन न होने से खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसान बोले- पोर्टल पर सत्यापन न होने से खरीद प्रभावित
विज्ञापन
धान खरीद का जायजा लेती मुलाना विधायक पूजा । संवाद
धान खरीद सीजन को लेकर अनाज मंडी पहुंचीं मुलाना विधायक पूजा चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। धान खरीद सीजन को लेकर सोमवार को मुलाना विधायक पूजा चौधरी अनाज मंडी पहुंचीं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और धान की फसल का निरीक्षण किया। आढ़तियों से खरीद व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने हैफेड और एफसीआई के अधिकारियों से भी धान खरीद और उठान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
मंडी में किसानों और आढ़तियों ने विधायक के समक्ष कई समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि सरकारी पोर्टल पर समय पर वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण धान की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं, कई किसानों ने शिकायत की कि धान की फसल बिक जाने के बावजूद उन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पूजा चौधरी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित भुगतान के मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
26 क्विंटल प्रति एकड़ की लिमिट पर जताई नाराजगी
विधायक पूजा चौधरी ने सरकार द्वारा धान की खरीद पर 26 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की वास्तविक पैदावार और उनकी फसल की स्थिति को देखते हुए इस प्रकार की सीमा किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मंडी दौरे के दौरान आढ़तियों ने मंडी की बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर भी विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। आढ़तियों ने बताया कि मंडी की बाउंड्री वाल का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते सुरक्षा संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। उन्होंने मंडी परिसर में सीवरेज की उचित व्यवस्था नहीं होने और जलभराव तथा साफ-सफाई की समस्या से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक पूजा चौधरी ने हैफेड और एफसीआई अधिकारियों से कहा कि मंडियों में धान का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मंडी परिसर में धान के ढेर न लगें और किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सुविधा और उनकी फसल का समय पर उठान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।