फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Protest expressed in CA's arrest case

15 करोड़ के फेक रिफंड मामले में गिरफ्तार सीए को लेकर जताया एसोसिएशन ने विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed in CA's arrest case
गुड़गांव में हाल ही में जीएसटी डिपार्टमेंट ने 15 करोड़ के फेक रिफंड मामले में दो सीए को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में चार्टेड अकाउंटेंट ने विरोध जताते हुए सीजीएसटी कमिश्नर और सीटीएम मुकुंद को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भविष्य में ऐसा न हो इसका भी आश्वासन मांगा। अंबाला ब्रांच के चेयरमैन नितेश गुप्ता ने बताया की सभी सीए पार्लियामेंट एक्ट 1949 के अंतर्गत रजिस्टरी हैं और वह सिर्फ आईसीएआई के द्वारा बताये गए नीति शास्त्र में रहकर ही कार्य करते हैं। जो कार्यवाही गुरुग्राम में की गई है वह पूर्णत: अनुचित है और इस कार्यवाही में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। क्योंकि जिस व्यक्ति ने रिफंड जारी किया और जिस व्यक्ति ने रिफंड लिया उन दोनों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होंने कहा की चार्टेड अकाउंटेंट देश के इकनोमिक सिस्टम की रीढ़ की हड्डी हैं और जीएसटी शुरू होने से लेकर जीएसटी कलेक्शन तक का कार्य सीए ही करते आये हैं और आगे भी करते रहेंगे। सीए एसोसिएशन की तरफ से रोहित बेकटर, वागीश शर्मा, मनदीप सिंगला, अजय कत्याल, गौरव गांधी, पारुल गांधी, हरप्रीत, विजय, नवनीत, जसप्रीत मेहंदीरत्ता, रमन दुग्गल एवं कई सीए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed