फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Proposal to set up hybrid electric flying car factory in Ambala

Ambala News: अंबाला में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Proposal to set up hybrid electric flying car factory in Ambala
अंबाला। अंबाला में रिंग रोड के आसपास ‘हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार’ की फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रस्ताव विनाटा एयरोमोबिलिटी के फाउंडर व सीईओ योगेश रामानाथन ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर रखा। दुबई से आए योगेश रामानाथन ने गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष अंबाला में फैक्टरी लगाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा देश में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार की दूसरी फैक्टरी स्थापित की जानी है। वह चाहते हैं कि हरियाणा के अंबाला में यह स्थापित हो। गृह मंत्री अनिल विज ने सीईओ योगेश को आश्वस्त किया कि फैक्ट्री लगाने में हरियाणा सरकार की ओर से जो संभव सहायता होगी वह दी जाएगी। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को फैक्टरी लगाने के आवेदन से जुड़े दस्तावेज जमा कराने को कहा। बता दें कि अंबाला में बहुत जल्द डोमेस्टिक एयरपोर्ट (सिविल एन्कलेव) स्थापित होने वाला है और आगामी 15 अक्तूबर पहले नवरात्र पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह है। एयर कनेक्टिविटी मिलने पर अब बड़ी कंपनियां अंबाला की ओर रुख कर रही हैं।
विज्ञापन




जल्द आगे बढ़ेगी कागजी कार्यवाही : योगेश



सीईओ योगेश रामानाथन ने गृहमंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए सहयोग पर धन्यवाद जताते हुए बताया कि हमारी कंपनी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को बढ़ावा दे रही है। सीईओ ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज से काफी विस्तृत चर्चा हुई है और कंपनी के प्रस्ताव पर उन्होंने सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कंपनी द्वारा फैक्टरी यहां स्थापित करने के लिए आगामी कागजी कार्यवाही को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एंबुलेंस, यात्रियों को ले जाने व अन्य ट्रांसपोर्टेशन में इस्तेमाल होगी फ्लाइंग कार


सीईओ योगेश ने बताया कि हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार यानि उड़ने वाली कार है जोकि सड़क पर गतिशीलता का भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में आकार ले रही है। उड़ने वाली कारें दुनिया का भविष्य हैं और देश में भी इसकी शुरूआत हो चुकी है। कंपनी द्वारा फ्लाइंग कार निर्माण की फैक्टरी चेन्नई में लगाई गई है जोकि अभी आकार में छोटी है। मगर, कंपनी द्वारा अंबाला में बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना है। सीईओ के मुताबिक फ्लाइंग कार का इस्तेमाल यात्रियों को ले जाने, एयर एंबुलेंस और कारगो ट्रांसर्पोटेशन में भी किया जाएगा। यह कार जमीन पर भी चल सकेगी और आसमान में उड़ान भर सकेगी।




यह खूबियां फ्लाइंग कार में



सीईओ योगेश ने बताया कि कंपनी जो फ्लाइंग कार बना रही है वह हाईब्रिड इलेक्ट्रिकल कार होगी। इसमें आठ फिक्स पिच प्रोपेर्ल्स, लैंडिंग गियर, इलेक्ट्रिक मोटर युक्त होगी। फ्लाइंग कार अधिकतम एक घंटे की उड़ान अधिकतम 350 किलोमीटर दूरी तक भरने की क्षमता होगी। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर व बॉयोफ्यूल का इस्तेमाल होगा।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed