फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems step by step here, where to go

यहां कदम-कदम पर समस्याएं, कहां जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Problems step by step here, where to go
अंबाला सिटी। प्रेमनगर क्षेत्र में चारों ओर समस्याओं के अंबार दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गलियां खस्ता हालत में हैं, कुछ गलियों का लंबे समय से निर्माण अधर में है। ठेकेदार के नुमाइंदे गलियां तोड़कर चले गए, आजतक उन गलियों की सुध नहीं ली। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने निगम प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में ठेकेदार की ओर से जो कार्य किए जा रहे हैं, वे देरी से हो रहे हैं। लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षेत्र की ज्यादातर नालियां गंदगी से अंटी हुई हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, क्षेत्र के कुछ चौक-चौराहों को छोड़कर ज्यादातर की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। प्रतिदिन शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी दौरा करें। इसके बारे में संज्ञान लेते तुरंत प्रभाव से समस्याओं से निजात दिलवाएं।
विज्ञापन

गलियों की हालत खस्ता
क्षेत्र में गलियां खस्ता हालत में हैं। इस ओर निगम प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। गलियों की खस्ता हालत होने के कारण लोग गिरकर चोट खा रहे हैं। निगम प्रशासन तुरंत संज्ञान ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मीना कुमारी, स्थानीय निवासी
लाइटें चल रही खराब
ज्यादातर गलियों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। कुछ चौक-चौराहों को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्र की लाइटें खराब हैं। निगम प्रशासन लाइटों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाए।
-चन्नी शर्मा, स्थानीय निवासी
सफाई कर्मचारी नाममात्र
सफाई कर्मचारी नाम मात्र ही दिखाई देते हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण कूड़ा करकट गलियों में बिखरा रहता है। साफ सफाई के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।

-भूपेन्द्र कुमार, स्थानीय निवासी
गंदगी से अटीं नालियां
कॉलोनी की ज्यादातर नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। कर्मचारी कभी कभार नालियों की सफाई करते दिखाई देते हैं। इस कारण नालियां गंदगी से लबालब हैं।
-ओमप्रकाश नंदा, स्थानीय निवासी
लगे रहते हैं गंदगी के ढेर
कई कई दिनों तक घरों के आगे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गंदगी का सही समय पर उठान न होने के कारण वह इधर-उधर बिखर कर दोबारा से नालियों में चली जाती है।
-बलदेव राज, स्थानीय निवासी
हर संभव प्रयास करेंगे
सफाई व्यवस्था बेहतर न होने के संदर्भ में किसी प्रकार की शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। यदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो जांच करवाई जाएगी।
-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed