फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems of municipal employees increased, departmental investigation will be done

Ambala News: नपा कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी, विभागीय जांच होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Problems of municipal employees increased, departmental investigation will be done
अंबाला। प्राइवेट भवन में बैठकर कंप्यूटर पर कार्य करना नगरपालिका कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। शिकायत पर नारायणगढ़ एसडीएम यश जलुका ने निरीक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर निगम का पोर्टल खोला हुआ था और सचिव की ई-मेल भी खुली हुई थी। वहीं, मामले में नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने सचिव, जेई को सस्पेंड करने के लिए अर्बन लोकल बाडी को सिफारिश की है और अन्य मौके पर मिले क्लेरिकल स्टाफ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले में कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयुक्त का कहना है कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों को चार्जशीट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगरपालिका सचिव स्टेशन लीव पर थे, लेकिन जब एसडीएम ने निरीक्षण किया तो वह प्राइवेट भवन में मौजूद मिले। अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर निगम का पोर्टल खोला हुआ था और एनडीसी की जा रही थी। कंप्यूटर पर सचिव की ई-मेल भी खुली हुई थी। वहीं, एनडीसी जारी करने के लिए क्लर्क, जेई और सचिव तीनों के स्तर पर तीन लेवल क्लीयर करने होते हैं। इसके बाद ही एनडीसी जारी होती है। यह जांच का विषय है कि यह कर्मचारी किस तरह की गड़बड़ी कर रहे थे। इसके लिए निगम विभागीय जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उनके पास शिकायत आई थी कि नगर पालिका कर्मचारी एक प्राइवेट भवन में बैठकर काम कर रहे हैं। जब वह निरीक्षण के लिए मौके पर गए तो वहां कर्मचारी मिले थे। वहां कंप्यूटर पर निगम का सरकारी पोर्टल खुला हुआ था और सचिव की ई-मेल आईडी भी खुली हुई थी। उन्होंने इसको लेकर नगर निगम आयुक्त को सूचना दे दी थी।
यश जलुका, एसडीएम नारायणगढ़।
वर्जन
नारायणगढ़ एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया था, तब नगरपालिका कर्मचारी प्राइवेट भवन में मिले थे। नगरपालिका सचिव व जेई को सस्पेंड करने के लिए अर्बन लोकल बाडी को सिफारिश की गई है और बाकी के क्लेरिकल कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। निगम मामले की विभागीय जांच भी करवाएगा। अगर यह कर्मचारी जांच में दोषी पाए गए तो इनको चार्जशीट किया जाएगा।

डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed