फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   prize alotment by helth minister Anil Bij of the Corona warriors

मंत्री अनिल विज ने कोरोना में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
prize alotment by helth minister Anil Bij of the Corona warriors
prize alotment by helth minister Anil Bij of the Corona warriors - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना के खिलाफ मुख्य मोर्चे पर लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं को स्वास्थ्य मंत्री अनिल ने सम्मानित किया है। हरियाणा मेडिकल काउंसिल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा सबसे ज्यादा टेस्टिंग है। इसके लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर उन्होंने कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सकों के परिजनों व डाक्टरों द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गृह मंत्री ने कहा कि टेस्टिंग की बात करें तो पुणे में ही टेस्टिंग की सुविधा थी लेकिन अब हम सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त हैं। प्रदेश में कोरोना टेस्ट से संबंधित 16 सरकारी व 7 निजी लैब हैं। दवाई न होने के बावजूद भी प्रदेश में रिकवरी रेट 91.45 प्रतिशत है व मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है। डॉक्टरों के अथक प्रयासों से एक लाख 52 हजार मरीजों को ठीक करने का काम अब तक किया जा चुका है।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों को किया सम्मानित
अंबाला जिले के तहत सिविल सर्जन डॉक्टर. कुलदीप सिंह, पीएमओ डॉ. राकेश सहगल, डॉ. संगीता गोयल, डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. राजेंद्र राय, डॉ. हितेष वर्मा, डॉ. सुनील सादिक, डॉ. एसएम शर्मा, डॉ. अतीक अहमद, डॉ. कार्तिकग मित्तल, डॉ. सुखप्रीत सिंह, डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. एलएल गर्ग, डॉ. मोहित सिंगला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed