{"_id":"ac96a4a55586b448cf5756d364237d9b","slug":"private-ambulence-strike-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
निजी एंबुलेंस चालकों ने वीरवार को चंडीगढ़ में सीएम हाउस में अधिकारियों से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी। एंबुलेंस एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने उनकी बात को सुनते हुए उनकी मांगों को मान लिया है। शुक्रवार से सभी निजी एंबुलेंस पहले की तरह सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।
अंबाला निजी एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रधान हरविंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों से एंबुलेंस चालक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। वीरवार को चंडीगढ़ को सीएम हाउस में विभिन्न जिलों से एकत्रित हुए एंबुलेंस चालकों ने सीएम ओएसडी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उन्होंने पीजीटी गुड्स टैक्स माफ करने और रोड टैक्स को छह प्रतिशत से दो प्रतिशत करने का आश्वासन दिया है। सभी एंबुलेंस चालकों में खुशी की लहर है। एंबुलेंस चालकों ने सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुरेश, गुरदीप पांडे, गुरमीत, अजमेर, सुच्चा, विक्रांत, रवि सहित अन्य मौजूद रहे।