{"_id":"62d1ba9b1d25654403564bd0","slug":"prisoner-hanged-himself-in-central-jail-ambala-news-knl11477673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भाजपा के पन्ना प्रमुख और उनके पुत्र पर फायरिंग कर कार लूटने के मामले में आरोपी नाजिरगिर ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद तीन दिन पहले ही उसे जेल भेजा गया था। बलदेव नगर पुलिस ने शव का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर उनके बेटे की साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। इस पूरे मामले की बलदेव नगर पुलिस जांच कर रही है।
पंजाब के जिला पटियाला के रहने वाले नाजिरगिर ने तीन जुलाई को सिटी क्षेत्र के अंबाला-मानकपुर रोड पर गुलशन भाटिया व उसके बेटे पारस पर फायरिंग कर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वह पिता-पुत्र मानकपुर रोड पर अपनी जमीन देखने आए थे। दोनों फायरिंग में जख्मी हो गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नाजिरगिर को लूटी गई कार के साथ काबू कर लिया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने पंजाब में भी इसी प्रकार से दो वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली थी।
अंबाला सेंट्रल जेल से सूचना मिली थी कि एक नाजिरगिर ने फांसी का फंदा लगा लिया है। सूचना के आधार पर बलदेव नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में परिजनों की ओर से बलदेव नगर पुलिस को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
-गौरव कुमार, थाना प्रभारी, बलदेव नगर, अंबाला सिटी।