{"_id":"a322d477927051b1f4bf0d1b29327548","slug":"prisoner-attempts-suicides-in-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट लॉकअप में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट लॉकअप में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश
अंबाला
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी स्थित कोर्ट कांप्लेक्स के लॉकअप में स्नैचिंग, चोरी व अन्य मामलों में विचाराधीन हवालाती ने लॉकअप में ही आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उसने कोर्ट लॉकअप में ही किसी नुकीली चीज से अपनी बाजू व छाती काट ली, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पेशी के इंतजार के दौरान उसे लॉकअप में रखा गया था।
आरोपी को तुरंत सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। उधर, सिटी पुलिस ने हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है।
मंगतू पर दर्ज हैं 42 केस
कैंट एसएचओ जंगशेर ने बतया कि कैंट के मंगतू उर्फ थाप्पा पर चोरी, स्नैचिंग व अन्य अपराधों के 42 केस दर्ज है। उनके अनुसार कई केसों में उसे सजा हो चुकी है, जो अंडरगोन हो गई है, जबकि कई केस उस पर चल रहे हैं।
जिसके चलते वह अभी अंबाला सेंट्रल जेल में ही बंद है और उसे अन्य मामलों में पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जाता है।
ऐसे हुई घटना
रूटीन केसों के चलते मंगतू उर्फ थाप्पा को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। पेशी के इंतजार में उसे कोर्ट में ही लॉकअप में रखा गया। लेकिन वहां मंगतू ने किसी नुकीली चीज से अपने हाथ व छाती को काटने का प्रयास किया। जिससे मंगतू लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
उधर, उसकी हालत देख अन्य हवालातियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने तुरंत लॉकअप खोल उसे बाहर निकाला और उसे शहर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां वह उपचाराधीन है।