फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Primary teacher roared in education house

शिक्षा सदन में गरजे प्राथमिक शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Primary teacher roared in education house
अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला ने शिक्षा सदन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रधान अमित छाबड़ा के नेतृत्व में नगराधीश मुकुंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने चिराग योजना एवं स्कूल मर्जिंग योजना को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से स्थानांतरण ड्राईव को ठीक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमआईएस में कई बाधाएं आ रही हैं, इससे शिक्षकों में असमंजस बना है। उन्होंने शिक्षकों के जोन संबंधी त्रुटियां ठीक करने, अंतजिला तबादले भी जल्द से जल्द करने, तबादला कार्य को शीघ्र निपटाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1998 व 2012 के शिक्षा नियमों के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों की एसीपी नहीं लगाई जा रही है। एसीपी के मामलों का शीघ्र निस्तारण करवाया जाए । 2017 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को स्थायी जिला आवंटन किया जाए ताकि स्थानांतरण ड्राइव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

पदाधिकारियाें ने कहा कि संघ के संज्ञान में आया है कि विद्यालयों को मर्ज करके कक्षा एक से 12 तक एक ही विद्यालय बनाया जाना प्रस्तावित है। जो कि गलत है। प्रवेश प्रक्रिया के संदर्भ में पीपीपी होने के बावजूद भी प्रवेश प्रक्रिया बाधित है। अस्थायी फैमिली आईडी नौ डिजिट की है जबकि एमआईएस पर आठ डिजिट की प्रविष्टि का ही प्रावधान है। इस अवसर पर राज्य महासचिव राजेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी नरेंद्र सिंह, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद, वरिष्ठ उप प्रधान प्रवीण शर्मा, सलाहकार अनिल भाटिया, प्रवेश भाटिया, इंद्रजीत भट्ट, खंड शाह प्रधान अनूप कुमार, संजीव गुर्जर, खंड बराड़ा प्रधान तलविंदर शर्मा, सुनील चावला, खंड शहजादपुर सचिव शिव कुमार गुप्ता, श्रुति कांत, कमलदीप भट्टी, अमित धीमान, अमित वर्मा, प्रवीण वर्मा, मदनलाल, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed