फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Praises of Lord Shiva's glory through hymns

Ambala News: भजनों से किया भगवान शिव की महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Praises of Lord Shiva's glory through hymns
श्रीमद्भागवत सप्ताह अमर कथा में आरती करते श्रद्धालु। सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के परशुराम नगर स्थित चांदनी चौक में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य चैतन्य महाराज ने राजा परीक्षित को मिले श्राप, ब्रह्मा जी के पुत्र मनु-शतरूपा की संततियों तथा भगवान कपिल देव द्वारा माता देवहूति को दिए गए सांख्य शास्त्र के दिव्य ज्ञान का वर्णन किया। इस दौरान भगवान शंकर और मां पार्वती की मनमोहक झांकी निकाली गई। इस दौरान गायकों ने भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

चैतन्य महाराज ने बताया कि चौबीस तत्व जड़ हैं और पच्चीसवां ब्रह्म तत्व ही चेतन है, जिसके सम्यक ज्ञान से जीव को मुक्ति मिलती है। इसके बाद आचार्य ने शिव-सती कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर यजमान रामदयाल चौहान व शिवदयाल चौहान परिवार ने भागवत पोथी पूजन और कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज का तिलक लगाकर स्वागत किया। पंडित देवी प्रसाद भारद्वाज व साध्वी कोमल महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर राधे श्याम ठाकुर परिवार सेवा समिति के प्रधान शिवशंकर चौरसिया, पं. प्रेमनाथ मिश्रा, मास्टर तेजपाल शास्त्री, भरतलाल शर्मा, विनोद वर्मा, अनिल पाण्डेय, नीलम सैनी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed