फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Power outage following half an hour of rain and a storm this morning.

Ambala News: सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Power outage following half an hour of rain and a storm this morning.
सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल - फोटो : सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल
- 20 इलाकों में बिजली व्यवस्था हुई बेपटरी, 800 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में पहुंचीं
विज्ञापन

- दोपहर 12 बजे के बाद बहाल हो सकी आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। आधा घंटे आंधी और बारिश ने वीरवार को सुबह शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। मौसम सामान्य होने के बाद भी शहर के करीब 20 इलाकों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही। जगह-जगह फाल्ट आने से बिजली निगम के कंट्रोल रूम के फोन लगातार बजते रहे। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए किए गए फोन तक नहीं उठाए गए।
सुबह मौसम बदलते ही बिजली लाइनों में फाल्ट आने शुरू हो गए। इसके बाद मेरठ रोड, वसंत विहार, सेक्टर-4, चमन गार्डन, बैंक कॉलोनी और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सबसे अधिक शिकायतें मेरठ रोड बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों से सामने आईं। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद सभी इलाकों की आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वीरवार को 800 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में पहुंचीं। बिजली गुल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कंट्रोल रूम और स्थानीय बिजली कार्यालयों में संपर्क करने का प्रयास किया। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार फोन मिलाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

मेरठ रोड निवासी संदीप अरोड़ा ने बताया कि बिजली जाने के बाद कई बार कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। आखिरकार जानकारी लेने के लिए खुद बिजली कार्यालय जाना पड़ा। वहीं वसंत विहार निवासी राजेश गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में कुछ घंटों की बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। ऐसे में यदि शिकायत दर्ज कराने का माध्यम भी प्रभावी न हो तो समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसई कार्यालय तक पहुंची शिकायतें

बिजली आपूर्ति बहाल होने में हो रही देरी और कंट्रोल रूम से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कुछ उपभोक्ता सीधे अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक पहुंच गए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग उठाई। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के कारण कई स्थानों पर जंपर ढीले होने, पेड़ों की टहनियां लाइनों से टकराने और तकनीकी खराबी के कारण लोकल फाल्ट आए।

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल- फोटो : सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल- फोटो : सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल- फोटो : सुबह आधा घंटे की बारिश और आंधी से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed