फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portable ECG used in the camp, 44 heart patients found

Ambala News: शिविर में पोर्टेबल ईसीजी का इस्तेमाल, 44 मिले हृदय रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Portable ECG used in the camp, 44 heart patients found
अंबाला सिटी। लोगों में दिल की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। जब तक लोगों को बीमारियों का पता चलता है तब तक वह काफी स्तर तक प्रभावित हो चुके होते हैं। यहां तक कि लोगों को हार्ट अटैक भी आ चुका होता है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में पोर्टेबल ईसीजी मशीन से लोगों को जांच करना शुरू किया है जिसमें उन्हें दिल की बीमारियां निकल रही हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला बराड़ा में देखने को मिला। यहां विकसित भारत सकंल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण पहली बार गांव स्तर पर किसी शिविर में किया गया। इसमें 350 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें 44 लोगों को दिल की बीमारी निकली। इसके बाद उनका चिकित्सकों ने उपचार किया। यह ग्रामीण क्षेत्र के वह लोग थे जिन्हें कभी दिल की कोई बीमारी का आभास ही नहीं था। ऐसे में अब समय से उपचार शुरू होने से उन्हें बीमारी को काबू पाने में कुछ मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

संकल्प यात्रा में यह भी मरीज देखने
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र में 47188 लोगों की टीबी की जांच की गई, शुगर के लिए 4572 लोगों को जांचा। इसके साथ ही 10982 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए वहीं 10471 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को बांटी पोषण किटें
इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवतियों को ग्राम पंचायतों की ओर से पोषण किटें दी जा रही हैं। जिसमें फल व स्थानीय सब्जियां महिलाओं को बांटी जाती है। इस अभियान में अब तक 750 से अधिक महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण किटे बांटी जा चुकी हैं। अब विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत यह कार्य शहरी क्षेत्रों में भी शुरू हो गया।



वर्जन

बराड़ा में पहली बार ईसीजी मशीन से ग्रामीणों के दिल का हाल जाना था। जिससे 44 दिल की बीमारी से ग्रसित लोग मिले। अब उनका समय से उपचार किया जा रहा है।
-डॉ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed